भारत दर्शन पार्क एक साथ केंद्र सरकार के कई योजनाओं का मिश्रित रुप है-अमित शाह

भारत सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज जिन दो विभूतियों का जन्म जयंती हैं उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया है, उसे कभी नहीं भूला जा सकता। महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने देश की संस्कृति, उन्नति एवं देश हित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज दिल्ली के पंजाबी बाग में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा भारत दर्शन पार्क के लोकार्पण मौके पर श्री अमित शाह ने कहा कि जब यूएन में कश्मीर मुद्दे पर बात रखने की बात आई तो तत्कालिन प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव ने श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधि मंडल को यूएन भेजा था। विपक्ष में रहते हुए भी राष्ट्र के प्रति उनकी भक्ति पर कोई संदेह नहीं कर सकता था।

अमित शाह ने कहा कि आज भारत दर्शन पार्क एक साथ कई सारे संदेश देश के लोगों के सामने दे रहा है चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो, कौशल विकास हो या फिर देश के टूरिज्म को बढ़ावा देने का हो। इसके लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से इसका निर्माण किया गया है, उसे देखकर पूरे भारत का दर्शन आपको इस पार्क में मिल जाएगा। 350 टन को हटाकर यहां बनाई गई देश की अलग-अलग जगहों की 21 इमारतों की झलकियां एक ही जगह देखने को मिलेंगी। निगम ने ‘कचरे से कंचन’ तक की यात्रा तय कर एक इतिहास रचा है

शाह ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए निगम ने कई सारे कार्य किए हैं चाहे वह फ्लाईओवर के नीचे पेड़ लगाकर सौन्दर्यीकरण करना हो या फिर 31 भूखंडों को पार्कों में तब्दील करना हो। पहला जलशक्ति पार्क बनाने का भी काम निगम ने किया है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज अगल अरविंद केजरीवाल अपनी विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसों को कम करके निगम के सभी बकाया फंड दे देते तो शायद और बेहतर काम होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो साल 2014 एवं 2019 के चुनाव में वायदें किया था, आज उसे पूरा किया गया है। दिल्ली के 1731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करना यह बहुत बड़ी बात है।

आज भारत दर्शन पार्क के लोकार्पण मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल सहित अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के तहत हमने दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में कई सारे कदम उठाए हैं। आज का यह उद्घाटन समारोह उसी क्रम का एक उदाहरण है। यह पार्क विभिन्न संस्कृतियों, कला कृतियों, एवं इमारतों का मिश्रण है जो अनेकता में एकता का संदेश दे रहा है। यह पार्क आने वाले समय में सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का एक उदाहरण बनेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा 350 मिट्रीक टन कबाड़ को हटाकर बनाए गए इस भारत दर्शन पार्क के लिए जो मेहनत की गई है, उसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने दिल्ली को कई तोहफे देने के लिए विशेष धन्यवाद गृह मंत्री श्री अमित शाह को देते हुए कहा कि बदरपुर में 885 एकड़ में फैला विश्व का सबसे बड़ा ईको पार्क बनकर तैयार हो रहा है जिसमें योग केंद्र, जागिंग ट्रेक, फव्वारे, चिड़ियाघर और हजारों पेड़ लगाए गए हैं। जब यह पार्क बनकर तैयार होगा तो उस समय दिल्ली का पर्यायवरण कितना शुद्ध होगा इसकी कल्पना की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और गौरव का परिचय कराने वाले इस पार्क में निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में दर्शन कराने का निगम ने फैसला लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र ने जिस तरह से देश की संस्कृति और धर्म को गौरव बढ़ाने का किया है चाहे वह काशी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर हो, अयोध्या में बने राम मंदिर हो या फिर विदेशों में भी किए गए काम हो, उसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं। आज इस पार्क के माध्यम से बच्चे देश की संस्कृति और सभ्यता से अधिक से अधिक जुड़ सकेंगे।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने श्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज दिल्ली में जितने भी विकास कार्य किए जा रहे हैं चाहे वह यमुना के दोनों किनारे सौन्दर्यीकरण की बात हो, बदरपुर में बनने वाले विश्व का सबसे बड़ा ईको पार्क हो या फिर दिल्ली में एक नेशनल वार मेमोरियल बनना हो। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया।

भाजपा सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति को बरकरार रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुर्निर्माण किया है, हम सभी उससे गौरवांवित हुए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च करती है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया।

297

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *