रेनो ट्राइबर: बिल्कुल नया, अधिक स्पेशियस और अल्ट्रा मॉड्यूलर गेम चेंजर का हुआ लॉन्च

संवाददाता (दिल्ली) भारत में कारों के सर्वप्रमुख यूरोपीय ब्रांड, रेनो ने अपने बिल्कुल नए गेम चेंजर, रेनो ट्राइबर को  आज ₹ 4.95 लाख (एक्स-शोरूम, पूरे भारत में) की बेहद आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। रेनो ट्राइबर चार ट्रिम्स- यानी कि RXE, RXL, RXT, RXZ में उपलब्ध होगा। रेनो ट्राइबर को ख़ासतौर पर भारतीय बाज़ार के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह बी-सेगमेंट कार खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को बेजोड़ मूल्य प्रस्ताव देगा। रेनो ट्राइबर बेहद आकर्षक इंटीरियर के साथ आलीशान, अल्ट्रा-मॉड्यूलर एवं ईंधन-कुशल वाहन है, तथा 4 मीटर से कम की श्रेणी के इस शानदार वाहन में कई नवीनतम एवं व्यावहारिक सुविधाएं मौजूद हैं।

 

रेनो ट्राइबर, दरअसल रेनो वाहनों के उत्पादन के संदर्भ में आक्रामक रणनीति का हिस्सा है, जिसे भारत में बिक्री की मात्रा को दोगुना करते हुए सालाना 200,000 इकाइयों तक पहुंचाने के मध्यावधि उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। रेनो की वाहनों के उत्पादन की रणनीति को पूरे देश में मौजूद 350 से अधिक बिक्री और 264 सेवा केंद्रों के व्यापक नेटवर्क का सहयोग प्राप्त है, जो बिक्री एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट हैं। रेनो ने मध्यावधि तक अपने नेटवर्क की पहुंच को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

क्षेत्रीय बाज़ारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी रेनो ने सशक्त रणनीति तैयार की है, जो विकास की असीम संभावनाओं के द्वार खोलता है। यह एक नया रास्ता है, और रेनो इस पर अभिनव एवं विस्तृत रणनीति के साथ आक्रामक रूप से आगे बढ़ रहा है। सितंबर में, रेनो 18 राज्यों के 330 छोटे शहरों को लक्षित करने वाली एक गतिविधि की शुरुआत करने जा रहा है, जिसे इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, रेनो की डीलरशिप टीमों ने छोटे शहरों के उन बाज़ारों पहुंचने के लिए विशेष बिक्री सलाहकारों को नियुक्त किया है, जहां अभी तक कंपनी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था।

 

रेनो ट्राइबर का डिज़ाइन बेहद आकर्षक है तथा यह मज़बूत, सुगठित, अधिक जगह वाला एवं मॉड्यूलर और विभिन्न सुविधाओं से युक्त वाहन है, जिसने 4 मीटर से कम की श्रेणी में एक से सात वयस्कों को आराम से समायोजित करने की उपलब्धि हासिल की है। रेनो ट्राइबर भारतीय ग्राहकों की अपेक्षाओं की गहरी समझ और पूर्ण विश्लेषण का परिणाम है, जो अद्वितीय लचीलापन प्रदान करता है। रेनो ट्राइबर एक आधुनिक, आलीशान परंतु सुगठित, अल्ट्रा-मॉड्यूलर, एवं ईंधन-कुशल वाहन, जिसमें कई नवीनतम एवं व्यावहारिक सुविधाएं मौजूद हैं तथा निश्चित तौर पर यह बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाला साबित होगा। पांच-सीट के कॉन्फ़िगरेशन की श्रेणी में रेनो ट्राइबर की बूट कैपेसिटी सबसे अधिक है।

 

रेनो ट्राइबर चार ट्रिम्स- यानी कि RXE, RXL, RXT, एवं RXZ में उपलब्ध होगा। इसके सभी संस्करण को, इस सेगमेंट के ग्राहकों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ग्राहकों को सबसे महत्वपूर्ण मानने की यह बात इसके सभी संस्करण की क़ीमतों के निर्धारण में भी दिखाई देती है – क्योंकि यह अधिक आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है, और प्रतिस्पर्धा के मुक़ाबले ज्यादा शानदार है। इसके सभी संस्करण की क़ीमतों में ₹50 हजार का अंतर रखा गया है, जिससे ग्राहकों को हर स्तर पर काफी फ़ायदा मिलता है।

 

रेनो ट्राइबर की मूल्य-सूची

 

संस्करण का नाम

 

एक्स शोरूम क़ीमत (पूरे भारत में)

 

RXE

 

4,95,000

 

RXL

 

5,49,000

 

RXT

 

5,99,000

 

RXZ

 

6,49,000

 

 

 

तकनीकी विशेषताएं

 

लंबाई

 

3990 मिमी

 

चौड़ाई

 

1739 मिमी (डोर मिरर्स के बिना)

 

ऊंचाई

 

1643 मिमी (रूफ रेल के बिना)

 

व्हीलबेस

 

2636 मिमी

 

कर्ब वेट

 

947 किग्रा

 

इंजन का प्रकार

 

1.0- लीटर 3- सिलिन्डर पेट्रोल इंजन

 

डिस्प्लेसमेंट

 

999 सीसी

 

कॉन्फ़िगरेशन

 

3 सिलिन्डर

 

गियर बॉक्स

 

5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

 

पावर

 

72Ps @ 6250 RPM

 

टॉर्क

 

96Nm @ 3500 RPM

 

ईंधन दक्षता

 

20 किमी/ लीटर

 

टायर का आकार

 

165/80/ R14

 

फ्रंट सस्पेंशन

 

मैकफ़र्सन स्ट्रट

 

रियर सस्पेंशन

 

टॉर्शन बीम

 

स्टीयरिंग

 

इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग

 

बूट वॉल्यूम

 

84 L (7 सीटों की स्थिति में)

 

320 L (6 सीटों की स्थिति में)

 

625 L (5 सीटों की स्थिति में)

 

ग्राउंड क्लीयरेंस (बिना भार के)

 

182 मिमी

 

फ्यूल टैंक का आयतन

 

40 लीटर

336

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *