महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमारे लिए प्रेरणा है : भुवनेश सिंघल

भाजपा भजनपुरा मण्डल द्वारा अम्बिका पैलेस में वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भजनपुरा वार्ड 230 के मण्डल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने की। भाजपा जिलाध्यक्षा पूनम चौहान ने दीप प्रज्जवलन करके व वाल्मीकि प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजौरा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र वत्स, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम राज तिवारी, प्रिंस अग्रवाल आदि ने भी वाल्मीकि प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित की।

भाजपा अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। वहीं पूनम चौहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर प्रभु राम के चरित्र का गुणगान किया और उन्हें जन जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अमर झा, विपिन कुमार, मनोज चौहान, राजेश पाल, वैभव सिंघल, पिंटू चौहान, सुरेश गुप्ता, पूनम शर्मा, कैलाश जोशी, सरनाम सिंह, ममता जोशी, हैप्पी गुप्ता, ऋतिक भदौरिया, भरत सिंह, किशोरी लाल, अल्पना सक्सेना, शोभा द्विवेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *