देश भर के लोगों की तरह आज दिल्लीवाले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर विकास एवं प्रगति के लिए देख रहे हैं- नड्डा

दिल्ली भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के लिए एक भव्य प्रचार अभियान प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा रोड शो किए और जनता से भाजपा के पक्ष में आगामी निगम चुनाव में मतदान करने का आवाहन किया। इस विजय संकल्प रोड शो का दिल्ली की जनता ने अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया। रोड शो में उमड़ी भारी जनता की भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया और चारो ओर लोगों के चेहरों पर भाजपा के प्रति रुझान साफ दिख रहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का विजय संकल्प रोड शो दक्षिणी दिल्ली में हमदर्द मोड़ से प्रारंभ हुआ और संगम विहार में संपन्न हुआ। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी एवं श्री अनिल बलूनी, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, जिला अध्यक्ष श्री रोहताश बिधूड़ी, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए।

श्री जे पी नड्डा ने कहा कि आज हमने दिल्ली में विजय शंखनाद किया है जिसका आधार लोगों से मिल रहा प्यार है। देश भर के लोगों की तरह आज दिल्लीवाले भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर विकास एवं प्रगति के लिए देख रहे हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि दिल्लीवालों ने गत वर्षों में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के काले कारनामें देखे हैं, दिल्ली की जनता रोज सुबह जगती है तो केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का एक नए कारनामें को पढ़ती है और अब तो कल से मंत्री की जेल में अनैतिकता के जो वीडियो दिल्लीवालों ने देखें हैं, उसके बाद उनका विश्वास केजरीवाल सरकार से पूरी तरह से उठ गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक द्वेष से नगर निगम के फंड कटौती कर निगम के विकास कार्यों को बाधित करके दिल्ली की जनता को परेशान किया है और अब दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

श्री नड्डा ने कहा कि आगामी 4 दिसंबर का नगर निगम का चुनाव भाजपा को जीताकर जनता डबल इंजन की सरकार बनाएगी और अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीताकर जनता ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली में बनाएगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का विजय संकल्प रोड शो रामा पार्क उत्तम नगर से प्रारंभ हुआ और उन्होंने उत्तम नगर और विकासपुरी निगम वार्डों में प्रचार किया। सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सौखंदा और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। रोड शो में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का उत्साह देखते बनता था और अनेक स्थानों पर गांव प्रमुखों एवं कॉलोनियों के वरिष्ठ नागरिकों ने श्री राजनाथ सिंह को पगड़ी पहनाकर एवं फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया। श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास प्रकट किया कि दिल्ली की जनता देश के चौमुखी विकास को दिल्ली में भी लाने के लिए एक बार फिर से भाजपा को नगर निगम चुनाव में सेवा का अवसर देगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता का विजय संकल्प रोड शो फतेहपुरी से प्रारंभ होकर पहाड़ी धीरज तक संपन्न हुआ। प्रदेश चुनाव समिति प्रमुख श्री आशीष सूद, जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। भाजपा के इस मेगा रोड शो में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल सरकार के अकंठ भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और उन्होंने स्वयं देखा है कि कैसे केजरीवाल सरकार द्वारा उत्पन्न विषम आर्थिक संकटों के बावजूद भाजपा ने नगर निगम के माध्यम से प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई की सेवाएं प्रदान की हैं। दिल्ली की जनता का भाजपा पर पूर्ण विश्वास है और एक बार पुनः जनता नगर निगम में भाजपा को ही चुनेंगी।

केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का विजय संकल्प रोड शो महरौली विधानसभा के विभिन्न वार्डों में निकला। जिला अध्यक्ष श्री नरेश वशिष्ठ और निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री शेखावत ने कहा कि मैं देश का जलमंत्री हूं और जब दिल्ली में यमुना की स्थिति को देखता हूं तो मेरा दिल बहुत दुखता है। उन्होंने कहा कि यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो निर्मल होती है पर केजरीवाल सरकार के द्वारा नालों को सीधा नदी में गिरने पर रोकथाम ना लगाने के कारण यमुना प्रदूषित के साथ-साथ जहरिली हो गई है। केंद्र सरकार ने यमुना सफाई के लिए केजरीवाल सरकार को फंड दिया लेकिन फिर भी सफाई का काम नहीं हुआ है। दिल्लीवाले यमुना की सफाई हो या फिर प्रदूषण हो, सभी से त्रस्त हैं और अब वे आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को नाकार देंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का विजय संकल्प रोड शो मंगोलपुरी विधानसभा के निगम वार्डों में हुआ। जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल से शुरु होकर अवन्तिका चौक मार्किट में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए। इस मौके पर श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने दिल्ली के व्यापारियों एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बहुत कार्य किया है, वहीं केंद्र सरकार ने दिल्ली को अनेक विकास प्रोजेक्ट दिए और अब जहां झुग्गी वहां मकान की योजना के अंतर्गत कालका जी में फ्लैट बनाकर दिल्ली के गरीबों का विश्वास जीता है। आगामी चार दिसंबर को दिल्लीवाले पुनः भाजपा को चुनेंगे।

125

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *