सत्ता मिलते ही केजरीवाल के चाल-चरित्र की सच्चाई सबके सामने आ गई है-आदेश गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने कहा कि आज की घटना 5000 साल पहले महाभारत की याद दिला रही है। उस समय षडयंत्र रचने वाला दुर्योधन थे और आज केजरीवाल के रुप में एक ‘बौना दुर्योधन’ है। केजरीवाल ने तानाशाही, अन्याय, शक्ति और पद का दुरुपयोग किया है, उसका अंत भी जल्द होना है। महाभारत का अंत जिस तरह से भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में किया था ठीक उसी प्रकार आज के षडयंत्र का अंत गृहमंत्री श्री अमित शाह ने किया है।

आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थित में आज गैर कानूनी तरीके से सरदार तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा ले जाने के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि जब किसी व्यक्ति का चरित्र, चाल-चलन की सच्चाई जाननी हो तो उसे पावर, पैसा और सत्ता देकर देखो। उसका असली चेहरा सामने आ जाएगा और जब से बौना दुर्योधन रुपी केजरीवाल को सत्ता मिली है, तब से इनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल के हाथ पुलिस मिली है, उसका दुरुपयोग कैसे किया जाता है, उसका सही उदाहरण केजरीवाल पेश कर रहे हैं। कभी श्री नवीन कुमार जिंदल को ढूंढ़ों तो कभी किसी अन्य नेता को।

आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री से जनता के लिए प्रश्न करना जुर्म है। उन्होंने प्रमाणित कर दिया है कि वह बौने जरुर हैं लेकिन दूर्योंधन से ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर केजरीवाल से पूछना गुनाह है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को कब तक सज़ा मिलेगी, दिल्ली में आयुष्मान कब तक लागू करोगे, झुग्गी झोपड़ी वालों को कब तक मकान दोगे, हिंदुओं के अपमान पर माफी कब मागोंगे और घर-घर में नल से जल कब तक दोगे, तो यह गुनाह भाजपा करती रहेगी।

आदेश गुप्ता ने पंजाब पुलिस का चेहरा बेनकाब करने के लिए दिल्ली पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस से अपने बेटे के लिए गुहार लगाने वाले बग्गा के पिताजी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रोहिग्या-बांग्लादेशियों को संरक्षण देने की बात हो या फिर पंजाब में अलगाववादी, खालिस्तानियों को संरक्षण देने का काम आम आदमी पार्टी कर रही है और जब भाजपा मुखर होकर इसका विरोध कर रही है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कर्रवाई की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज केजरीवाल की मानसिक मनोदशा ठीक नहीं है। उनका राजनीतिक कैरियर का अंत होना तय है क्योंकि इतिहास गवाह है कि जिसने भी सत्ता का दुरुपयोग स्वयं के फायदें के लिए किया है, उसको जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने श्री आदेश गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पार्टी के युवा नेता को पंजाब पुलिस से जिस गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और उसके बाद पंजाब पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया, वह ऐतिहासिक है।

89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *