श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर, 5 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प


प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में बूथ स्तर पर 5 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। जिसकी शुरुआत आज श्री आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय से झंडी दिखाकर किया। इस कार्य को 14 जिलों के जिलाध्यक्षों और सातों मोर्चा के प्रमुख मिलकर पूरा करेंगे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि हमारा जीवन प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के प्रति हम संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस से शुरु होकर यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन यानि 6 जूलाई तक चलेगी। वृक्षारोपण का उद्देश्य है कि हमारी युवा पीढ़ी प्रकृति के महत्व को समझें और हम सब संकल्प लें कि हम पर्यावरण की क्षति को रोकें ताकि प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता और गहरा हो सके।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जीवन प्रकृति की देन है, हमे ज्ञात रहना चाहिए कि पर्यावरण की क्षति हमारी ही क्षति है इसलिए प्रकृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। अगर वृक्षारोपण पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए हम अपनी जिंदगी में अगर एक वृक्ष लगा दें तो शायद जिंदगी जीने का मकसद पूरा हो सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिन्दल, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश भाजपा मंत्री मोहन लाल दायमा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी गिरीश सचदेवा, प्रदेश प्रवक्ता सत्यप्रकाश राणा और बृजेश राय सहित जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

169

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *