मिस डिवाइन ब्यूटी के समापन के साथ तेजस्विन और सुरिना को मिली नई पहचान

संवाददाता (गुड़गांव) मिस डिवाइन ब्यूटी 2019, भारतीय सौंदर्य खिताबों में से एक सबसे महत्वपूर्ण और लाभकारी खिताब है, क्योंकि जो भी महिला इस प्रतियोगिता की विजेता बनेगी, उसे सीधे मिस अर्थ एवं मिस इंटरकॉन्टिनेंटल में विश्व सुंदरियों के साथ प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। पवित्रता सुंदरता का प्रतीक है, और महिलाएं पवित्रता का और इसी सोच के साथ डिवाइन ग्रुप ने एक ऐसी प्रतिस्पर्धा की शुरुआत की जिससे पूरे भारतवर्ष की युवतियों को एक पहचान बनाने का मौका मिले।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन हो चुका है, इसकी मुख्य अतिथि हैं पूर्व मिस अर्थ फुओंग खन्ह और पूर्व मिस इंटरकॉन्टिनेंटल कारेन गालमेन। इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई, सबसे पहले यज्ञ के साथ इस उत्सव का आरंभ हुआ जिसमें फुओंग और कारेन ने भी सहभागिता दिखाई।

मिस डिवाइन ब्यूटी 2019 के समापन के साथ हीं भारत की तेजस्विनी मनोग्ना को मिस इंडिया अर्थ और सुरिना जैदका को मिस इंडिया इंटरकॉन्टिनेंटल के ताज से नवाजा गया। वहीं रश्मि माधुरी पहले और निकीत कौर ढिल्लन दूसरे रनर अप के स्थान पर रहे। मिस डिवाइन ब्यूटी का फिनाले  ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स गुड़गांव में हुआ, जिसमें डिवाइन ग्रुप के संस्थापक व डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, डायरेक्टर सुनील मलकानी और मिस इंटरकॉन्टिनेंटल संस्था के संस्थापक डेटलफ टर्सीज के साथ पूर्व सौंदर्य विजेताओं ने इस रंगारंग शाम में चार चांद लगाए, साथ हीं पूर्व मिस अर्थ और पूर्व मिस इंटरकॉन्टिनेंटल फूओंग और कैरेन के साथ बॉलीवुड के सितारे और फैशन जगत के नामी गिरामी लोगों ने भी अपनी उपस्थति दर्ज कराई।

 

डिवाइन ग्रुप जैसे उत्कृष्ट संस्था के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक अग्रवाल हैं। अग्रवाल, उद्योग में एक जाना माना चेहरा हैं जो कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, मीडिया हाउसों और विभिन्न उद्योगों के सलाहकार के रूप में एक हिस्सा रहे हैं। वह रणनीतिक योजना और दुबई, अमेरिका, लंदन और कई और देशों में कई सौंदर्य प्रतियोगिता और फैशन शो के निष्पादन में भी शामिल है।

 

अग्रवाल कहते हैं, “मिस डिवाइन ब्यूटी भारत की युवतियों को एक ऐसा मंच देती जहां नारीत्व की शक्ति का जश्न मनाया जाता है। महिलाएं केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे एकता की शक्ति का भी प्रतीक हैं, क्योंकि वे किसी भी परिस्थिति का साहस के साथ सामना करती हैं। डिवाइन ग्रुप ने मिस डिवाइन ब्यूटी के माध्यम से महिलाओं के लिए प्रशंसा के तरीके की पहचान की और उनके सपनों को प्राप्त करने में उनकी मदद करने की कोशिश की।”

349

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *