दिल्ली के करदाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं-मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में शानदार जीत मिलने पर प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आज प्रदेश के बुराड़ी में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा ने कहा कि इस रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या इस बात का संदेश है कि केजरीवाल जिस प्रकार का कुशासन चला रहे है, अब जनता उसे बर्दाश्त करने वाली नहीं है। आज समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो, महिला हो या फिर अन्य कोई भी वर्ग हो, केजरीवाल के झूठे वायदों के बारे में जान और समझ चुका है। इसलिए एक बार फिर से जनता भाजपा को निगम में लाने का फैसला कर चुकी है।

इस बाइक रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  मनोज तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल,  हर्ष मल्होत्रा एवं  दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष  कौशल मिश्रा, विधायक  अभय वर्मा एवं  अजय महावर के साथ प्रदेश, मोर्चा, जिला एवं मंडल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदेश गुप्ता ने पूर्वांचल मोर्चा को विजय उत्सव के तहत बाइक रैली निकाले जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो विजय जुलूस निकाला जा रहा है वह सिर्फ चार राज्यों तक ही सीमित नहीं रहने वाला है बल्कि आगामी निगम चुनाव में भी यह डंका दिल्ली में भी बजने वाला है। आज भाजपा के संगठन में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कार्यकर्ता सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रहे हैं बल्कि आज वे मंडल, जिला या प्रदेश में भी नेतृत्व कर अपने दायित्यों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को तार तार किया जाता था, लेकिन आज जो भी गुंडे और बाहुबली हैं वे या तो राज्य छोड़कर भाग चुके हैं या उनकी जगह जेल में है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जनता ने भाजपा के विकास पर मुहर लगाई है और यह जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। आज अरविंद केजरीवाल ये सोच रहे हैं कि चार राज्यों में भाजपा जीत गई, अब निगम भी न जीत जाए इसलिए पहले ही आरोप लगाने लगे लेकिन उन्हें शायद पूर्वांचल की ताकत का अंदाजा नहीं दिल्ली के निगम चुनाव में भाजपा फिर से जीत कर विजय जुलूस निकालेगी। उन्होंने कहा कि जिस संख्या में आज इस विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है, यह इस बात का प्रमाण है कि आगामी निगम चुनाव जीतकर भाजपा एक बार फिर से इतिहास रचने वाली है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह विजयोत्सव 10 मार्च से चल रहा है लेकिन आगामी निगम चुनाव जीत पर भी होगा इसका पूर्ण विश्वास है। आज इस विजय उत्सव में आया हुआ हर कार्यकर्ता कह रहा है कि दिल्ली के गरीबों की पेंशन जिसने बन्द कर दिया और मैली होती यमुना को जिसने और बदतर स्थिति में ला दिया है अब समय आ गया है कि जनता इसका जवाव दें। क्योंकि उत्तर प्रदेश ने बखूबी जवाब दिया है और आम आदमी पार्टी के 357 सीटों पर जीत तो दूर उनके उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। आज दिल्ली के सभी कर दाता केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं कि आखिर उनके टैक्स के पैसों का क्या हुआ, उसको कहां प्रयोग किया गया।

101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *