तिरंगा यात्रा जन-जन को वीर शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूक करेगी-आदेश गुप्ता

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में 75 किलोमीटर लंबी ’तिरंगा साइकिल यात्रा’ की शुरुआत कर वीर शहीदों को नमन किया। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा आयोजित इस ’तिरंगा साइकिल यात्रा’ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी शामिल हुए।

इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि 75 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा जन-जन को वीर शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूक करेगी। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष में बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर से शुरू होकर देवली में समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलकर भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है और इसकी अखंडता, सम्प्रभुता और गरिमा को बरकरार रखने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है।

दिल्ली के मालवीय नगर में फिट इंडिया मोवमेंट के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित एक अन्य साइकिल यात्रा में आदेश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मष्तिष्क का निवास होता है, इसलिए सबसे पहले हमें जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में से जितना समय निकाल सके उसे शरीर को फिट रखें। उन्होंने स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नंदनी शर्मा ने किया।

दो अलग-अलग जगहों पर निकाली गई तिरंगा साइकिल यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए इस मौके पर श्रीमती मोनिका अरोड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, श्री अनिल शर्मा सहित हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *