कोरोना काल में मदद के हाथ – भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफ़ाई कर्मचारियों को बांटा राशन

कोरोना की दूसरी लहर में जहां आज गरीब तबके के लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है | वहीं, कुछ भामाशाहों और पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ मदद के लिये उठे हैं | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर सेवा ही संघठन कार्यक्रम के तहत कोटपूतली में ओबीसी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों को आटे के पैकेट वितरण किये गए | साथ में नित्य जरूरत की सामग्री बांटने के काम की भी शुरुआत की गई |
सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल रावत साथ रहे | वहीं | भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया सामग्री वितरण का काम समस्त मंडलो में इसी प्रकार कार्यक्रम किये जा रहे हैं | एडवोकेट राजेंद्र रहीसा, बालकृष्ण सैनी, मुकेश चनेजा, भूपेंद्र यादव, जयसिंह पायला, नरेश मेहरा, रामसिंह पायला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |

239

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *