मांगेराम गर्ग जी द्वारा संगठन और दिल्लीवासियों के विकास व विस्तार के लिए किए कार्य व नीतियां अविस्मरणीय है-आदेश गुप्ता
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग जी की पहली पुण्यतिथि पर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश मंत्री श्री संजीव शर्मा, नजफगढ़ जिला सह-प्रभारी श्री सतीश गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री गिरीश सचदेवा, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा ने भी श्री मांगेराम गर्ग जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग जी द्वारा संगठन और दिल्लीवासियों के विकास व विस्तार के लिए किए कार्य व नीतियां अविस्मरणीय है। दिल्ली में संगठन को मजबूत बनाने में श्री मांगेराम गर्ग जी का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मांगेराम गर्ग जी ने निःस्वार्थ रूप से जमीनी स्तर पर काम किया और विभिन्न सामुदायिक सेवा पहल के माध्यम से कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। जनता की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन आज भी सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है।
337