प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की पार्टी, ससुराल वालों का पीसी ने किया वॉर्म वेलकम

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच प्रियंका के होने वाले जेठ जो जोनस और जेठानी एंड ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम सोफी टर्नर भी मुंबई पहुच गए हैं। मंगेतर निक के साथ प्रियंका जेठ-जेठानी को रिसीव करने पहुंचीं। यही नहीं, ससुराल वालों का पीसी ने वॉर्म वेलकम करते हुए दोनों के लिए डिनर पार्टी रखी।

 

पार्टी में निक की साली परिणीति चोपड़ा और साला सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए। प्रियंका की इस फैमिली पार्टी में बॉलीवुड से आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे की ननद सृष्टि बहल, राइटर मुश्ताक शेख भी यहां मौजूद रहे। पार्टी से निकलते वक्त प्रियंका की जेठ-जेठानी के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

 

प्रियंका को सोमवार शाम मुंबई में अपने ऑफिस के बाहर देखा गया। जहां प्रियंका कुछ परेशान और बुझी-बुझी सी नजर आईं। रफ लुक जींस, टी-शर्ट में प्रियंका पैपराजी को भी इग्नोर करती दिखीं। बाहर आकर वे सीधा अपनी कार में बैठ गईं और उन्होंने एक भी पोज नहीं दिया। कार में बैठने के बाद भी वे अपने फोन में बिजी हो गईं उन्होंने फोटोग्राफर्स की तरफ एक बार भी नहीं देखा।

 

 

354

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *