शाओमी के 3 फोन रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो अब अमेजन इंडिया की वेबसाइट mi.com पर
शाओमी के 3 फोन रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो के लिए अब आपको फ्लैश सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब इनकी सीधी सेल शुरू हो गई है। शाओमी ने इस हफ्ते कहा था कि रेडमी 6ए फोन जल्द ही भारत में खुली सेल के जरिए बेचा जाएगा। अब इसकी सेल अमेजन इंडिया की वेबसाइट और mi.com पर शुरू हो गई है।
रेडमी 6ए का 64 जीबी का मॉडल अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 12,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं रेडमी 6ए का 32 जीबी मॉडल 6,999 रुपए में मिल रहा है। इसमें 2 जीबी की रैम है। इसके अलावा रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो को खरीदने के लिए भी आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा।
रेडमी 6 के 64 जीबी मॉडल की कीमत 7,999 रुपए है। वहीं रेडमी 6 प्रो की कीमत 10,999 रुपए है। ये दोनों ही एमआई की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है। रेडमी 6 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर और रेडमी 6 प्रो की बिक्री अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर होती है।
रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की भारत में 7,999 रुपए कीमत है। वहीं 3जीबी रैम और 64 जीबी के मॉडल की कीमत 9,499 रुपए है।रेडमी 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी मॉडल की कीमत 12,999 रुपए है। इसमें ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर के विकल्प हैं। कंपनी ने हाल में संकेत दिए थे कि रेडमी 6 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं।
467