कंगना रनौत पर हुए एयरपोर्ट अटैक पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, रवीना टंडन आदि सितारों ने रिएक्ट किया

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को शानदार जीत मिली | एक्ट्रेस का राजनीति में डेब्यू सुपरहिट रहा | उन्होंने 74 हजार वोटो से कांग्रेस प्रत्याक्षी विक्रामादित्य को हराया | मगर जीतने के चंद दिन बाद ही ‘क्वीन’ एक्ट्रेस पर हमला हुआ | 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान ने कंगना रनौत के साथ बदसलूकी की| अब इस मामले में कुछ सितारों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और थप्पड़ मारने वाली जवान पर गुस्सा जाहिर किया है |
कंगना रनौत पर हुए एयरपोर्ट अटैक पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, रवीना टंडन, उर्फी जावेद और देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया | वहीं अभी भी बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने चुप्पी साधी हुई है | वहीं सिंगर विशाल ददलानी ने सीआईएसएफ महिला जवान को सपोर्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें नौकरी देंगे |
7 जून को रवीना टंडन ने बिना कंगना रनौत का नाम लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा | जहां उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का जिक्र किया | उन्होंने लिखा, ‘सफल औरतें भी इंसान हैं | सिर्फ उनके फेमस होने के चलते उनका अपमान करना कतई ठीक नहीं है और ये घातक है | ‘

155

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *