मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।
मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।
शिवराज मंत्रिमंडल के इन मंत्रियों को टिकट
शिवराज सिंह चौहान
नरोत्तम मिश्रा
गोपाल भार्गव
तुलसी सिलावट
कुंवर विजय शाह
जगदीश देवड़ा
बिसाहूलाल सिंह
राजेन्द्र शुक्ला
भूपेन्द्र सिंह
मीना सिंह मांडवे
कमल पटेल
गोविंद सिंह राजपूत
बृजेन्द्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
प्रभुराम चौधरी
प्रद्युम्न सिंह तोमर
प्रेम सिंह पटेल
ओम प्रकाश सखलेचा
अरविंद भदौरिया
मोहन यादव
हरदीप सिंह डंग
राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
भारत सिंह कुशवाह
राम किशोर (नानो) कावरे
राहुल सिंह लोधी

भाजपा की सूची की खास बातें
कुल 57 सीटों में से छह एसटी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। छह एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। वहीं, 45 सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है। इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इन सभी ने बाद में पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को इस बार जैतपुर भेज दिया गया है।

102

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *