केजरीवाल के 45 करोड़ के राज महल घोटाले के विरुद्ध, दूसरे दिन सांसद मनोज तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
भाजपा के द्वारा अरविंद केजरीवाल सरकार के 45 करोड़ रूपए के राज महल घोटाले के विरुद्ध आयोजित धरने के दूसरे दिन आज सांसद मनोज तिवारी के साथ उत्तर पूर्व संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
अपने सम्बोधन में मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक केजरीवाल के शीश महल का दरवाजा नहीं खुलेगा तब तक भाजपा कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। दिल्ली के सरकारी खजाने को लूटने वाले केजरीवाल जब तक जाँच में सहयोग नहीं देंगे और अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक भ्रष्टाचारी की तुलना भगत सिंह से करके पहले ही दिल्लीवालों का भरोसा तोड़ा है और अब जाँच से घबरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब तो शराब पॉलिसी की चार्जशीट में राघव चढ्ढा के नाम की भी चर्चा सामने आयी है। इससे साबित होता है कि इस पूरे हजारो करोड़ की लूट की कहानी राघव चड्ढा सहित अरविंद केजरीवाल ने बुनी है। आज तो एल.जी. महोदय ने भी अपना घर की जाँच करने के लिए अनुमति दे दी है अब ऐसे में केजरीवाल को इस बात का डर है कि कही उनके आवास की जाँच हो जाये तो पूरी कलई खुल जाएगी। केंद्र सरकार हर योजना लाती है लेकिन केजरीवाल सरकार या तो उसे लागू नहीं करती या फिर जिसे लागू करती हैं उसे अपने नाम की मोहर देने से पीछे नहीं हटते |
आज के धरने को सांसद मनोज तिवारी के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नवीन शाहदरा एवं उत्तर पूर्व जिलों के जिलाध्यक्षों मनोज त्यागी एवं मोहन गोयल आदि ने सम्बोधित किया।
आज के धरने में सम्मलित कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, मंत्री गौरव खारी, प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय, जिला पदाधिकारी संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, यू.के. चैधरी, आशीष तिवारी, कुसुम तोमर, मास्टर विनोद, कृष्णपाल, विशाखा, सचिन शर्मा, निगम पार्षद राजा इकबाल सिंह, श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमति सत्या शर्मा, श्री अनिल गौड़, श्री सत्यपाल सिंह, श्री अनिल त्यागी, सुश्री रेखा अमरनाथ आदि।
