प्रदेश भाजपा ने श्रृद्धानंद मार्ग स्थित 247 महिलाओं को एक माह के राशन की किट वितरित की

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज सेवा ही संगठन के अंतर्गत पुरानी दिल्ली के श्रृद्धानंद मार्ग पर 247 जरूरतमंद महिलाओं को एक माह के राशन की किट वितरित कीं। इस कार्यक्रम का संयोजन चांदनी चैक जिला भाजपा ने किया और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, चांदनी चैक जिला भाजपा प्रभारी राजकुमार ग्रोवर एवं जिला अध्यक्ष श्री विकेश सेठी उपस्थित रहे।

आदेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान महामारी में जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को भोजन, दवाईयां एवं आॅक्सीजन उपलब्ध करवाने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराने में सहयोग दिया, वहीं गत तीन सप्ताह में जरूरतमंद लोगों तक राशन के अलावा कोविड किट सामान जैसे थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर एवं भांप मशीन पहुँचाने पर ध्यान दिया है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि आज ऐसा समय है जब लोग अपने निजी जनों की सहायता करने से भी बच रहे हैं तब जिस निस्वार्थ भाव से भाजपा कार्यकर्ता सेवा में लगे हैं जो सराहनीय है। चांदनी चैक भाजपा ने जिस तरह आज समाज के इस उपेक्षित क्षेत्र को सेवा के लिए चुना उसके लिये वह साधुवाद के पात्र हैं।

184

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *