राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश कुमार के साथ ही रहता : चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार एनडीए से अलग रास्ता चुना है | चिराग पासवान की अगुवाई में पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी| इस बीच चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करना जारी है| चिराग पासवान ने कहा कि अब नीतीश कुमार से लड़ने का समय आ गया है |

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को और बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता है, यही कारण है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार सकता हूं| नीतीश कुमार असंभव हैं |

लोजपा प्रमुख ने कहा कि अगर सिर्फ राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश कुमार के साथ ही रहता, लेकिन तब खुद को माफ नहीं कर पाता| उन्होंने कहा कि वो बिहार को सवांरना चाहते हैं और फिर बिहार पर नाज़ करना है |
शुक्रवार को भी चिराग पासवान ने ट्विटर पर अपने पिता का संदेश जारी किया| चिराग ने लिखा कि ज़ुल्म करो मत,ज़ुल्म सहो मत… जीना है तो मरना सीखो…कदम पर लड़ना सिखो| इसके आगे चिराग पासवान ने लिखा कि वो लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए, हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए |
गौरतलब है कि इससे पहले आजतक से खास बात करते हुए भी चिराग पासवान ने नीतीश पर निशाना साधा था | चिराग पासवान की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि इस बार बिहार में भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी |

आपको बता दें कि चिराग ने इस बार एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, हालांकि केंद्र में बीजेपी और लोजपा एक साथ हैं| LJP की ओर से उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया गया है, हालांकि इस चुनाव में लोजपा किसी भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी |

477

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *