अगर आरोपी ने गोली चलाई तो वो आत्मरक्षा में चलाई है : विधायक सुरेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के बलिया में जो गोलीकांड हुआ उसमें एक शख्स की मौत हो गई है | इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी भी गायब है | इस बीच बलिया से ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी को लेकर बयान दिया है | विधायक ने कहा कि आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी |
बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाया होता, तो कम से कम उसके परिवार के दर्जनों लोग मार दिए गए होते | जिस तरह से प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है, मैं आग्रह करूंगा कि दूसरे पक्ष की बात भी करें’ |
बलिया विधायक ने कहा, ‘अगर आरोपी ने गोली चलाई तो वो आत्मरक्षा में चलाई है, ये अपराध हो सकता है लेकिन आत्मरक्षा के लिए ही लाइसेंस मिलती है | लेकिन उनके सामने मरने और मारने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था | ’
गौरतलब है कि इससे पहले बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने ही बयान दिया था कि आरोपी धीरेंद्र सिंह उनका सहयोगी है | विधायक के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में उसने पार्टी का सहयोग किया है, ऐसे में मैं कैसे कह दूं कि वो मेरा सहयोगी नहीं है |

423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *