सुनील शेट्टी का मोदी जी को 70 second plank सलामी, अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामए

पीएम नरेंद्र मोदी  आज 70 साल के हो गए हैं| प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था| पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विश्व के कई दिग्गज नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं तो बॉलीवुड के सितारे भी अपने तरीके से पीएम नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश कर रहे हैं| सलमान खान  और आमिर खान  के पीएम मोदी को बर्थडे विश करने के बाद बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है| लेकिन सुनील शेट्टी का अंदाज थोड़ा हटकर है|

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने पीएम नरेद्र मोदी को बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया है, ‘सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह कोई आपसे सीखे…technology से लेकर  हेल्थ फिटनेस तक आप हमेशा आगे रहे हैं…सीखते रहे हैं और हम सबको प्रेरित करते रहे हैं| प्रधामंत्री जी आपके 70वे जन्मदिन पर आपको ढेरों शुभकामनायें और यह रही मेरी तरफ से आपको 70 second plank सलामी!’ इस तरह सुनील शेट्टी के इस ट्वीट को खूब पढ़ा जा रहा है और इस पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं|
पीएम मोदी  के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी  ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी| इसके अलावा सलमान खान ने भी पीएम के लिए जन्मदिन का मैसेज शेयर किया है|

440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *