कोरोना काल में इम्यूनिटी को रखना है दुरस्त तो करे इन चीजों का सेवन

कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि संक्रमितों का आंकड़ा दिनोंदिनों बढ़ता ही जा रहा है। भारत में अब तक इस वायरस से 51 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 83 हजार के पार पहुंच गई है। इससे बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का भी मजबूत होना बहुत जरूरी है। आयुष मंत्रालय ने तो पहले ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई चीजों के सेवन की सलाह दी है। आज हम आपको दो ऐसी खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन हर किसी को जरूर करना चाहिए और खासकर पुरुषों को। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है और पौरुष क्षमता में भी सुधार होता है।

 

ये दो चीजें हैं पिस्ता और लहसुन। इनका नियमित रूप से सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सही तरीके से और उचित मात्रा में इनका सेवन करते हैं, उनके शरीर पर वायरल, बैक्टीरियल और फंगल किसी भी तरह के संक्रमण का असर आसानी से नहीं होता है।

 

अगर इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोरोना वायरस का असर भी शरीर पर कम ही होगा या शायद हो ही ना। इसलिए आपको हर दिन उचित मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए। आप कच्चा लहसुन भी खा सकते हैं या फिर उसकी चटनी भी बनाकर खा सकते हैं।

लहसुन हमारे शरीर में कई प्रकार के हानिकारक तत्वों को दूर करने का काम करता है और साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कम करने में सहायक है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए लहसुन बहुत ही लाभकारी है, लेकिन लो बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को कभी-कभी और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए या फिर इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

लहसुन की तरह ही पिस्ता के भी कई सारे फायदे हैं। सुबह के समय इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि अगर आप शाम में इसे खाना चाहते हैं तो कसरत करने के बाद खा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। चूंकि पिस्ता में विटामिन बी6 अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो स्वस्थ इम्यून सेल्स को बढ़ाकर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है।

582

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *