राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन

राजस्थान में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विधानसभा सत्र को लेकर खींचतान जारी है | राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है| दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है|
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं| प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है| कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर राजस्थान सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया|
दिल्ली के अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं| कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. राजभवन घेरने की कोशिश कर रहे हैं| गुजरात पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है|
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी को याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी है| स्पीकर के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट विस्तृत फैसला दे चुका है, इसलिए याचिका वापस ली जा रही है, लेकिन फैसले को चुनौती दी जा सकती है|

252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *