भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की कर रहे है मदद

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद के लिए सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने #FeedTheNeedy कार्यक्रम के अंतर्गत बने केंद्रों का निरीक्षण किया व भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

#feedtheneedy कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लॉकडाउन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए जरूरतमंंदों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग खुद तो बार-बार हाथ धोएं ही साथ ही अपने आसपास सफाई का भी पूरा ख्याल रखें। दिल्ली के तमाम क्षेत्रों में ऐसे लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है ताकि उन तक राशन पहुंचाया जा सके। सभी से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते हुए श्री चहल ने कहा कि यह दिल्ली वासियों के सहयोग का ही परिणाम है की कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी अब टूट रही है। आपसे आग्रह है कि ऐसे ही संयम और धैर्य बनाए रखें, हम एकजुट होकर कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं।


#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 57 लाख 53 हजार 189 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 28 अप्रैल को 1 लाख 99 हजार 078 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 17 हजार 561 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 16 हजार 639 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 3 लाख 41 हजार 571, केशवपुरम के 8 लाख 74 हजार 544, नजफगढ़ के 3 लाख 48 हजार 645, उत्तर पश्चिमी के 4 लाख 52 हजार 407, बाहरी दिल्ली के 2 लाख 78 हजार 519, दक्षिणी दिल्ली के 3 लाख 69 हजार 217, महरौली के 5 लाख 861, मयूर विहार के 2 लाख 18 हजार 159, शाहदरा के 78 हजार 737, नवीन शाहदरा के 3 लाख 23 हजार 341, उत्तर पूर्वी के 6 लाख 40 हजार 915, नई दिल्ली के 3 लाख 55 हजार 666, करोल बाग के 5 लाख 08 हजार 047, चांदनी चौक के 4 लाख 62 हजार 560 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

265

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *