भारत ने ‘मिशन शक्ति’ से अंतरिक्ष में दिखाई अपनी ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया और इस संबोधन में उन्होंने भारत की अतंरिक्ष में एक ऐसी उपलब्धि की घोषणा की जो इस दुनिया में अब तक केवल तीन देशों के पास थी। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम दिए गए इस संबोधन की जानिए क्या है बड़ी बातें।

– भारत ने अतंरिक्ष में एक लो ऑर्बिट सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराया है।

– इस लाइव सैटेलाइट को मारने के लिए भारत ने ASAT मिसाइल का उपयोग किया है।

– यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है।

– भारत ने यह मिशन महज तीन मिनट में पूरा कर लिया।

– प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए दुनिया को यह आश्वासन भी दिया कि भारत ने यह ऑपरेशन अपनी सुरक्षा के लिए पूरा किया है किसी के खिलाफ नहीं। हम युद्ध के लिए उकसाना नहीं चाहते।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस उपलब्धि के बाद अतंरिक्ष में भारत की ताकत बढ़ गई है और किसी भी दुश्मन देश के जासूसी सैटेलाइट्स को मार गिराने की ताकत हासिल कर ली है।

भारत की इस उपलब्धि के बाद भारत अतंरिक्ष में 300 किमी तक की दूरी तक मौजूद दुश्मन के किसी भी सैटेलाइट को मार गिराया जा सकेगा।

313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *