गुरु नानक देव जी भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक हैं – मनोज तिवारी

गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला के साथ भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरूद्वारा रकाब गंज में आयोजित कीर्तन दरबार व विशाल लंगर में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष  सुनील यादव उपस्थित थे।

दिल्ली की जनता को गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा कि आज का दिन विशेष है और ऐसे में महासंयोग भी बन रहा है जो विशेषकर फलदायी है। देश में जहां एक तरफ लोग कार्तिक पूर्णिमा और देव दिपावली पर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा अराधना कर रहे है वहीं दूसरी ओर आज पूरा देश सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मना रहा है। गुरु नानक देव जी भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ, विचार और मानवता की सेवा के प्रति उनका संकल्प हमारे लिए एक प्रेरणा पुंज है। गुरु नानक देव जी की शिक्षा हमे सदैव मानव जाती से भेदभाव दूर करने के लिए प्रेरित करती है। विविधताओं में एकता का प्रतीक भारत, त्यौहारों की खुशीयों से जगमगा उठा है। ऐसे में हम सभी को अपने से बड़ो का आशीर्वाद लेकर मानव सेवा के लिए समय निकालना चाहिए।

तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के कारण आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने का कार्य संभव हो पाया है। अब सिख समुदाय अपने प्रथम गुरू नानक देव जी के जीवन के अन्तिम वर्षों से जुड़े स्थान के दर्शन आसानी कर सकेंगे। यह सिख समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसे सिख समाज सदियों तक याद रखेगा। मैं इस ऐतिहासिक कदम के लिए दिल्ली में रह रहे समस्त सिख समाज की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हुं।

तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों से सिख समुदाय को सीधा लाभ हुआ है। भारत की एकता व सुरक्षा के लिए गुरुनानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद जी तक अनेक गुरुओं ने बलिदान दिए हैं। इस परंपरा को सिख साथियों ने आजादी की लड़ाई और भारत की रक्षा में पूरी शक्ति से निभाया है। सिखों के बलिदान को देश मरते दम तक नहीं भूला सकता है। उनके अनेकों बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत बने हुये हैं। गुरू नानक देव जी ने मानव सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया और धर्म मार्ग पर चलते हुये समाज कल्याण की राह को लोगों को दिखाया।

तिवारी ने कहा कि सतगुरू का नाम लेने से कल्याण होता है और गुरू के दिखाये रास्ते पर चलने के लिए हम सभी को हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। गुरु नानक देव जी, सिर्फ सिख पंथ की या फिर भारत की ही धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज हैं। गुरु नानक देव एक गुरु होने के साथ-साथ एक विचार हैं, जीवन का आधार हैं। हमारे संस्कार, संस्कृति, मूल्य, परवरिश और हमारी सोच सब गुरु नानक देव जी जैसी पुण्य आत्माओं द्वारा गढ़ी गई हैं। सिखों के बलिदान को देश कभी भूला नहीं सकता है।

448

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *