भाजपा अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए वचनवद्ध है – कुलजीत सिंह चहल

प्रधानमंत्री उदय योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल अनधिकृत कालोनियों में जाएंगे। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री उदय योजना की हर जानकारी अनधिकृत कॉलोनी के लोगों को देने के लिए कृत संकल्प है इसी के तहत अनधिकृत कालोनियों में जाने की योजना बनायी गई है। कल अनधिकृत कालोनियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सभी महापौर और निगम पार्षद भी अपने अपने क्षेत्र की अनधिकृत कालोनियों में जाकर प्रधानमंत्री उदय योजना के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

प्रदेश महामंत्री  कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी  श्याम जाजू देवली, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी बुराड़ी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कान्ति नगर, दिल्ली के सह प्रभारी श्री तरुण चुग दरिया गंज,  दुष्यंत गौतम ओम विहार, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन किराड़ी, सांसद  मीनाक्षी लेखी चिराग दिल्ली,  रमेश बिधूड़ी तिगड़ी,  प्रवेश वर्मा नजफगढ़,  गौतम गंभीर विश्वास नगर,  हंसराज हंस अलीपुर, मिजोरम के प्रभारी  पवन शर्मा नवादा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल न्यू अशोक नगर,  राजेश भाटिया सरिता विहार में अनधिकृत कॉलोनी के लोगों को प्रधानमंत्री उदय योजना से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

चहल ने बताया कि अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों को मालिकाना हक देने के लिए भारतीय जनता पार्टी वचनबद्ध है। संसद के शीतकालीन सत्र में अनधिकृत कालोनियों के लिए कानून बना दिया जाएगा। उसके उपरांत अनधिकृत कालोनियों के मकानों के लिए बैंक से लोन मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 15 साल से कांग्रेस पार्टी और पाँच साल से आम आदमी पार्टी ने अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों को धोखा दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया है।

372

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *