मनोज तिवारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर छठ पर्व के मौके पर पहुंचे यमुना घाट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज सोनिया विहार के लगभग 6 किलोमीटर लंबे यमुना तट पर एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने छठ पूजा से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और घाटों की सफाई में श्रमदान किया। पूजा करने आए लाखों छठ व्रत धारियों की सहायता करने के लिए भाजपा द्वारा लगाये गये श्री मनोज तिवारी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ मोटर वोट में बैठकर दूसरा पुस्ता सोनिया विहार से बुराड़ी तक के लगभग 7 किलोमीटर लंबे यमुना तट के किनारे भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर रहे व्रत धारियों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।
तत्पश्चात रात्रि विश्राम करने के लिए भाजपा के सेवा शिविर एवं अन्य छठ समितियों द्वारा आयोजित शिविरों में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यहा पर्व पूर्वांचलवासियों का सबसे बड़ा पर्व है, ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये एक मात्र ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका है। यह पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक झलक दिखाता है। ये पर्व मुख्यः रुप से ऋषियों द्वारा लिखी गई ऋग्वेद में सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार में मनाया जाता हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि महापर्व छठ से जुड़ी हुई कई जानकारियां हमें इसके महत्व का बोध कराती हैं। लोगों का मानना है कि त्रेता युग के राजा ऐल ने सूर्य मंदिर का निर्माण करा पवित्र सूर्य कुंड तालाब की स्थापना की थी। कथाओं के अनुसार राजा ऐल, कुष्ठ से पीड़ित थे और उस वक्त शिकार खेलते हुए देव के वन्य प्रांत में पहुंचे और रास्ता भटक गये। भूखे-प्यासे राजा को एक छोटा सा सरोवर दिखा, जैसे ही उसका पानी पिया उन्हें रोग से मुक्ति मिल गयी। इसके बाद स्वप्न में उन्हें भगवान ने दर्शन दिया और मंदिर का निर्माण करा सरोवर में दबी पड़ी भगवान भास्कर की प्रतिमा को स्थापित करने को कहा। सुबह-सुबह राजा ने वही किया। मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया और फिर सूर्य कुंड तालाब की नींव रखी। मंदिर के निर्माण के संबंध में अलग-अलग कथाएं हैं और अलग-अलग मत भी हैं। उन्होंने छठ व्रत धारियों से निवेदन किया कि इस बार दिल्ली के सुख संबृध्द की कामना करें।
सेवा शिविर में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ जिला अध्यक्ष अजय महावर, पूर्व विधायक श्री कपिल मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी, निगम पार्षद श्रीमती सुषमा मिश्रा, भाजपा सेवा शिविर के आयोजक एवं मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष श्री जे.के. शर्मा, श्री अनूप पांडे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे

391

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *